{"_id":"56fe7b1a4f1c1b2321f00105","slug":"arrest-accused-otherwise-there-will-be-protest-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे नहीं पकड़े तो पुलिस के खिलाफ होगा प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारे नहीं पकड़े तो पुलिस के खिलाफ होगा प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एडीएम से मिलते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट के कारोबारी कश्मीर सिंह की हत्या मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को मृतक के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ ऊना पहुंच कर एडीएम राजेश मारिया से मिले। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो तीन अप्रैल को गगरेट चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान मवा सिंधियां शीला देवी, दयाल सिंह, मोहन लाल, रामचंद, बबीता, शांति देवी, आशा रानी, कमला, ऊषा, शारदा, कैलाश, बीना कुमारी और मृतक के भाई सतीश ठाकुर ने कहा कि हत्यारों और कार लुटेरों का पता लगाने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। मृतक के भाई सतीश ठाकुर ने कहा कि आठ दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस हत्यारों को ढूंढ पाई और न ही उस कार का कोई सुराग लगा पाई है। पुलिस के प्रयास अभी तक विफल रहे हैैं। उन्होंने कहा कि हत्याकांड से आम जनमानस में भय का माहौल है और कोई भी व्यक्ति अब रात को अकेले में घर से निकलने से भी डर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर कश्मीर हत्याकांड न सुलझा तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ गगरेट चौक पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, एडीएम राजेश मारिया ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन