{"_id":"5838441d4f1c1b042a13b1c0","slug":"again-fight-in-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर खूब चले छात्रों में लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज फिर खूब चले छात्रों में लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बहडाला में स्कूली छात्रों में जमकर मारपीट हुई। छात्रों में जमकर लात घूसें चले। मारपीट के चलते मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सड़क के बीचों-बीच हो रही मारपीट के चलते लोगों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत करवाया गया। हालांकि, पुलिस के पास मामला नहीं पहुंच पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। माहौल को गर्माता देख स्थानीय लोग और दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत करवाया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी रोजाना किसी न किसी बात को लेकर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन