फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   again effort in theft

सलूरी में फिर चोरी का प्रयास

Tue, 02 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Tue, 02 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
again effort in theft
चोरी

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सलूरी में उपप्रधान अजय कुमार के घर में चोरों ने फिर से चोरी करने का प्रयास किया। घर के एक कमरे में घुसे चोर को देखकर उनकी भतीजी ने घर में शोर मचा दिया। इससे पहले कि घर के लोग कुछ करते, चोर मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीस दिन पहले ही गांव में तीन चोरियां हुई थीं। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात आठ बजे के करीब उपप्रधान अजय कुमार अपने परिवार के साथ घर पर टीवी देख रहे थे कि साथ वाले कमरे में चोर घुस गए। जब अचानक अजय कुमार की भतीजी कमरे से बिस्तर के कपड़े लेने के लिए गई तो कमरे में एक आदमी दिखाई दिया। लड़की डर कर आंगन की ओर भागी ओर शोर मचाने लगी। इससे पहले कि घर के लोग कुछ समझ पाते, चोर भागने में कामयाब हो गए। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed