{"_id":"5827524d4f1c1bc932b3b01c","slug":"acid-thrown-on-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर फेंका तेजाब, बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीहर पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। हालांकि, पंचायत प्रधान घटना में बाल-बाल बच गए हैं। उक्त तेजाब प्रधान समेत दो व्यक्तियों पर गिरा है। इससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं। पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को वह राजपुरा गांव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे, वहां दो लोगों के आपस में झगड़ने पर वह बीच-बचाव करने जा पहुंचे। इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी के हाथ में पकड़े कैन को उससे छीन लिया और फेंक दिया अन्यथा बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। उन्होंने घटना के फौरन बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि डीहर के पंचायत प्रधान बलदेव सिंह की शिकायत के आधार पर कमल देव को हिरासत में लेकर पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन