{"_id":"4492ba289016f107b92ddfd0701bd9f1","slug":"accident-hindi-news-527","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहन और टिप्पर मेें टक्कर, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वाहन और टिप्पर मेें टक्कर, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अमराली गांव में स्कूल वाहन एवं टिप्पर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हुआ है। इस हादसे में स्कूल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय स्कूल वाहन में कोई भी विद्यार्थी सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के एक निजी स्कूल का वाहन बच्चों को दुलैहड़ छोड़कर वापस स्कूल जा रहा था। जब यह गाड़ी अमराली पहुंची तो बाथू की ओर से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद गाड़ी के परखचे उड़ गए और चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल चालक की पहचान अमरीक सिंह निवासी सनौली के रूप में हुई है। इसे उपचार के लिए बीटन अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन