फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

मरते-मरते कई बच्चों की जान बचा गईं संतोष

Fri, 22 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 22 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
accident
भरवाईं (ऊना)। अपने पोते-पोतियों को रोज की तरह स्कूल बस में चढ़ाने आई संतोष देवी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि शुक्रवार की सुबह उसकी आखिरी सुबह होगी और वह दोबारा कभी भी अपने पोते पोतियों का मुंह नहीं देख पाएगी।
विज्ञापन


स्वाणा गांव में एक निजी बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय संतोष देवी की मौत से जहां गांव के लोग गमगीन हैं, वहीं अब रोज की तरह उनकी पोते पोतियों को स्कूल छोड़ने वाली उनकी दादी उन्हें कभी नहीं मिल पाएगी। शुक्रवार सुबह भी संतोष देवी अपनी पोती को सरस्वती स्कूल चिंतपूर्णी की बस में चढ़ाने के लिए आई थी। अपनी पोती को तो उन्होंने स्कूल बस में बैठा दिया, लेकिन खुद पास ही खड़ी निजी बस के टायरों के नीचे आकर मौत का ग्रास बन गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के नीचे आने से पहले संतोष देवी ने कुछ स्कूली बच्चों को धक्का देकर उनकी जान भी बचाई। इस हादसे का मंजर मौके पर खड़े स्कूली बच्चों ने अपनी आंखों से देखा अपनी दादी पर चढ़ती बस और मौके पर हुई मौत को उसकी पोती भी यही कह रही थी कि दादी पर बस चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतक संतोष देवी के तीन बेटे हैं, जिनमें दो दिल्ली में सेटल हैं और एक यहीं पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। इस हादसे से सवाल यह उठता है कि प्रदेश की सड़कों पर ऐसी कितनी खटारें बसें दौड़ रही हैं, जो धक्का स्टार्ट होने के कारण कभी भी किसी की जान लील सकती हैं। लोगों ने ऐसे निजी बस संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed