फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

बस की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

Fri, 22 Jan 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 22 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
accident
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र चिंतपूर्णी के गांव स्वाणा में शुक्रवार सुबह के समय एक निजी बस ने अपनी पोती को स्कूल बस में चढ़ाने आई महिला को कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



पुलिस की जानकारी के अनुसार स्वाणा गांव की दगेढ़ बस्ती की संतोष देवी (65) पत्नी स्व. सीताराम शुक्रवार की सुबह अपनी पोती को स्कूल बस पर चढ़ाने के लिए चौक पर खड़ी थी। तभी वहां पर एक न्यूट्रल में खड़ी निजी बस काफी देर से स्टार्ट नहीं हो रही थी, उसे धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा था। चालक बस में ही बैठा हुआ था। बस के अचानक स्टार्ट होने से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर सका, जिससे स्कूल बस के पास खड़ी वृद्ध महिला ने अपनी पोती को एकदम से साइड मेें किया और खुद बस की चपेट में आ गई, जिससे बस के अगले एवं पिछले टायर वृद्ध महिला पर चढ़ गए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के समय सड़क पर खड़े स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चों ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया नहीं तो इस निजी बस के नीचे कुछ स्कूली बच्चे भी चपेट में आ सकते थे। वहीं, देहरा थाने के यातायात प्रभारी शशि भूषण कौल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है और बस चालक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो अभी तक फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed