फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मां की दवाई लेने जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

मां की दवाई लेने जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मां की दवाई लेने जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवा कोहलां निवासी की आनंदपुर साहब में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बलबिंद्र सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। वे राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में लिपिक के पद पर कार्यरत थे।

बलविंद्र सिंह मां पुष्पा देवी के साथ चंडीगढ़ से दवाई लाने के लिए अंब अंदौरा स्टेशन से वीरवार दोपहर एक बजे रवाना हुए थे। ट्रेन आनंदपुर स्टेशन पर रुकी तो वह पानी लेने के लिए उतरे। जैसे ट्रेन चलने लगी और उन्होंने ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया और पांव फिसल गया। इससे उनकी टांग कट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। अभागी मां उसे स्थानीय लोगों की सहायता से आनंदपुर साहब अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने के कुछ देर बाद बलविंद्र ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मवा कोहलां में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बलबिंद्र की मौत की सूचना मिलते ही कार्यकारी प्राचार्या प्रो. रितु जसवाल और स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर अपने मृत साथी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंदु बाला, पीटीए प्रधान संदीप काकू ने भी बलबिंद्र सिंह की मौत पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed