फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बस ने रौंदी भेड़ें, 22 की मौत 22 घायल

बस ने रौंदी भेड़ें, 22 की मौत 22 घायल

Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बस ने रौंदी भेड़ें, 22 की मौत 22 घायल
ऊना। झलेड़ा में गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पर निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 भेड़ें गंभीर रुप से घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पशु पालन विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा के बैजनाथ से गद्दी समुदाय के लोग ऊना के लालसिंगी में रह रहे हैं। सुबह गद्दी भेड़ों के झुंड को लेकर जा रहे था। भेड़ों का झुंड जब झलेड़ा के पास पहुंचे तो घालुवाल की तरफ से आ रही एक निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में 22 भेड़ें घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक बस को अपने रूट के लिए ऊना बस स्टैंड पर ले जा रहा था। भेड़पालक विक्रम ने बताया कि दिन में ट्रैफिक न होने के कारण ही वो सुबह सवेरे भेड़ों को ले जा रहे थे। हादसे में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डॉ. परमेश डोगरा, डॉ. निशांत रणौत, डॉ. मोहित चौधरी, डॉ. हरीश जसवाल ने अपनी टीम के साथ घायल भेड़ों का उपचार किया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed