{"_id":"5b815bc742c792463b3b5e33","slug":"91535204295-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में चार घायल
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
गगरेट और बंदलैहड़ी में हादसे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल/गगरेट (ऊना)। बंदलैहड़ी गांव में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक की पहचान दीपक कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी गांव रामपुर जिला ऊना के रूप में हुई है।
हादसे में गंभीर रूप घायल हुए कार चालक को 108 की मदद से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। 108 एंबूलेंस के चालक वरजिंद्र सिंह गुरु और ईएमडी नीरज जौशी ने बताया कि चिकित्सकों ने कार चालक दीपक कुमार को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एएसआई सरताज सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गगरेट के ट्रैफिक इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि दोपहर के समय मुकेश कुमार पुत्र भीमसेन और उसकी पत्नी संध्या पुत्री लावण्य निवासी जालंधर से चिंतपूर्णी की ओर आ रहे थे। इस दौरान गगरेट से होशियारपुर की ओर जा रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से गगरेट अरस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को गंभीर हालत में ऊना के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन