फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पैरोल पर आए कैदी पर जानलेवा हमला

पैरोल पर आए कैदी पर जानलेवा हमला

Tue, 28 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पैरोल पर आए कैदी पर जानलेवा हमला
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के समीपवर्ती मलूकपुर गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। वारदात में दो लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए हैं।

इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। दूसरा जिला अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पैरोल पर घर पहुंचे हरजिंद्र सिंह का गांव में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ओर से लोगों ने लाठियों से वार करने शुरू कर दिए। इसमें हरजिंद्र बुरी तरह से घायल हो गया है।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं वारदात में जसवीर को भी चोटें आई हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed