{"_id":"5b6afd8e4f1c1b9f3e8b5c76","slug":"81533738382-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपों के डसने से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांपों के डसने से चार घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
snake bite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को सांपों ने डस लिया। इनमें ्नौ साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं। घायलों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इनमें से एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक अपर कोटला कलां निवासी 10 वर्षीय प्रतिभा को सोमवार-मंगलवार रात किसी सांप ने डस दिया। मंगलवार सुबह बच्ची की बिगड़ती हालत देख परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्ची को सांप के डसने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे फौरन पीजीआई रेफर कर दिया। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। बंगाणा उपमंडल के खुरवाईं में नौ साल की बच्ची को घर में सोते समय जहरीले सांप ने डस दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ऊना अस्पताल लाए जाने पर उसे फौरन पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं बंगाणा उपमंडल के ही छपरोह में 42 वर्षीय महिला को भी घर का काम करते वक्त जहरीले जीव द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को भी नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया। वहीं अंब के बदाऊं गांव निवासी 24 वर्षीय सुलिंद्र सिंह को सोमवार रात घर के पास काम करते समय सांप ने डस दिया। सुलिंद्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद उसे पहले अंब अस्पताल फिर ऊना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी लगातार बिगड़ती हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डा. बीबी कटोच ने बताया कि सर्पदंश से घायल चार लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन