फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैहतपुर में एटीएम चोर गिरोह का सदस्य धरा

मैहतपुर में एटीएम चोर गिरोह का सदस्य धरा

Thu, 17 May 2018 06:41 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर में एटीएम चोर गिरोह का सदस्य धरा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)।
स्थानीय बाजार में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का सदस्य धरा गया है। इसकी लोगों ने बाजार में जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि घटना के दौरान आरोपी के अन्य साथी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। उनकी धरपकड़ को पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पकड़े आरोपी से अलग-अलग बैंकों के 25 एटीएम कार्ड मिले हैं। आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक जिला के तहत इंद्रगढ़ निवासी सुमेर के रूप में की गई है। गौरतलब है कि जिला भर में एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के साथ ठगी की घटनाएं आम हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने के बाद ऐसे आरोपी पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमेर अपने साथियों के साथ एक कार में मैहतपुर स्थित एसबीआई ब्रांच के बाहर एटीएम के आसपास काफी देर से मंडरा रहा था। बैंक के ही एक कर्मचारी ने उसे नोटिस किया और बाहर आकर उससे बात करने लग गया। बैंक कर्मी ने पूछा कि एटीएम से पैसे नहीं निकले क्या, आरोपी ने न में जवाब दिया तो बैंक कर्मी ने उसे अपने साथ बैंक के अंदर आकर पैसे लेने का ऑफर दिया। यह सुन शातिर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


बैंक कर्मी के शोर मचाने पर लोग उसके पीछे भागे। उन्होंने करीब 200 मीटर की दूरी पर आरोपी को दबोच लिया। शातिर के पीछे लोगों को भागता देख उसके साथी फौरन कार में सवार होकर ऊना की ओर भाग निकले। लोगों के हाथ आए शातिर की अच्छे से मरम्मत की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर आरोपी से आधार कार्ड और कई बैंकों के करीब 21 एटीएम कार्ड भी बरामद किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed