{"_id":"5aa127474f1c1b2d068ba612","slug":"81520510791-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थनिकपुरा में चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थनिकपुरा में चरस के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)।
थाना चिंतपूर्णी के तहत थनिकपुरा रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कार से चरस बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस ने वीरवार सुबह थनिकपुरा रोड पर नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने नाके पर कार को चेकिंग के लिए रोका।
जांच में कार सवार तीन युवकों से 427.69 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ पर युवकों ने अपनी पहचान बलविंद्र कुमार, मोहित कुमार निवासी बडेढ़ा राजपूतां घनारी और राकेश कुमार निवासी बरोआ जिला कांगड़ा के रूप में बताई। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन