{"_id":"5a86c9484f1c1ba1268baaac","slug":"81518782792-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को पीटने पर होमगार्ड निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को पीटने पर होमगार्ड निलंबित
Updated Fri, 16 Feb 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को पीटने पर होमगार्ड निलंबित
चोर बताकर पीटा था दुकानदार, पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ (ऊना)।
संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में बुजुर्ग मोची की होमगार्डों की बेरहमी से पिटाई पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से आवाज उठाने के बाद एसपी ऊना ने शुक्रवार को दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जवानों को होमगार्ड विभाग में वापस भेज दिया है। होमगार्डों का पहचान बख्शी राम और बलवीर के रूप में हुई है। संतोषगढ़ के वृद्ध दुकानदार तारा चंद को रात करीब तीन बजे पुलिस होमगार्ड जवानों ने लाठियों से बेवजह पिटाई कर दी जिससे तारा चंद बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसके शरीर के कई जगह पर जख्मों के गहरे निशान पड़ गए। तारा चंद ने एसपी दिवाकर शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने तुरंत सख्त कदम दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के आदेश पर दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया है।