फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक मौत

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक मौत

Sun, 26 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला के गांव जाडला कोड़ी और लालसिंगी में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक ऊना अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान सतीश कुमार (50) पुत्र कर्मचंद निवासी जाडला कोड़ी के रूप में हुई है। राधे निवासी लालसिंगी ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक सतीश कुमार का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।


पहला मामला गगरेट के तहत गांव जाडला में पेश आया जहां स्थानीय निवासी सतीश ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने उसे तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां पीड़ित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सतीश मानसिक रूप से परेशान था। दूसरा मामला ऊना के समीपवर्ती गांव लालसिंगी का है जहां राधे (32) ने शनिवार रात को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed