{"_id":"5cc48facbdec22078c36d924","slug":"71556385708-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से पकड़ा 5.30 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यक्ति से पकड़ा 5.30 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत पूबोवाल में पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार को हरोली पुलिस ने पूबोवाल में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक फरार होने लगा। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।