{"_id":"5c547a38bdec224dce16631e","slug":"71549040184-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नशे में धुत मिले तो खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर नशे में धुत मिले तो खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के नशे में धुत पाए जाने पर एसपी दिवाकर शर्मा ने कड़े तेवर दिखाए हैं। एसपी ने जिले के सभी थाना और चौकी इंचार्ज को नोटिस जारी कर अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान यदि कोई पुलिस कर्मचारी नशे में धुत मिला, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने शुक्रवार को सभी थाना प्रभारी और चौकी में लिखित निर्देश जारी कर दिया है। एसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। अगर कोई पुलिस कर्मी शराब के नशे में पाया जाता है, तो थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज जिम्मेवार होगा।
ऐसे में नाइट ड्यूटी के समय सभी का अल्को सेंसर टेस्ट किया जाए। गौर है कि एसपी ने बुधवार रात टाहलीवाल चौकी सहित अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने एक हेड कांस्टबेल और कांस्टेबल को शराब के नशे में धुत पाया था। जिसके बाद उन्होंने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।