फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तनोह पंचायत में एक ही रात टूटे चार जगह ताले

तनोह पंचायत में एक ही रात टूटे चार जगह ताले

Sat, 01 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
तनोह पंचायत में एक ही रात टूटे चार जगह ताले
चाेरी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की तनोह पंचायत में शुक्रवार रात चार जगहों पर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।


शुक्रवार देर रात चोर गिरोह ने तनोह पंचायत में राजकीय उच्च विद्यालय तनोह, बंडा के मंदिर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घट्टी तथा कैहलवीं मेन हाईवे पर विजय कुमार की किराने की दुकान के ताले तोड़े। इस वारदात में चोर सामान लेकर रफूचक्कर भी हो गए, लेकिन चोरी की भनक आसपास किसी को भी नहीं लगी। कैहलवीं किराने के दुकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि जब वह सुबह 7 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने दुकान के शटर के ताले दोनों साइड रखे हुए पाए। उनको दुकान में चोरी का शक हुआ। विजय कुमार ने शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस थाने को दी।


चोर तनोह स्कूल से एक हजार के करीब कैश, मंदिर के गल्ले से नकदी, कैहलवीं करियाना दुकान से कुल मिलाकर लगभग दस हजार का सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों को प्राथमिक स्कूल घट्टी में कुछ भी हाथ नहीं लगा। कैहलवीं के दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखा हुआ 10 देसी घी के डिब्बे, देसी तेल की बोतलें और लगभग तीन हजार की नकदी सहित सहित लगभग दस हजार के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए। बंगाणा पुलिस ने भी सूचना मिलते ही चोरी वारदात की जगहों पर पहुंच कर बयान दर्ज किए। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने तनोह पंचायत में चार जगहों पर हुई चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed