{"_id":"5b44c2004f1c1b07278b5a9d","slug":"71531232768-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचला स्कूटर सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने कुचला स्कूटर सवार, मौत
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत पुत्र शामलाल निवासी पंडोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे काफी देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस ने व्यवस्था संभाली और जाम को काबू में किया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद परमजीत स्कूटर पर सवार ऊना से नंगल की ओर जा रहा था। मैहतपुर पेट्रोप पंप के पास स्कूटर सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटर सवार ट्रक के पिछली टायर के नीचे दब गया। इसके चलते स्कूटर चालक परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रक के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच कर दी है।
विज्ञापन