फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिगा को गाड़ी में ले गया युवक

शादी का झांसा देकर नाबालिगा को गाड़ी में ले गया युवक

Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिगा को गाड़ी में ले गया युवक
लठियाणी (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक गांव में युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ कार में ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे एक युवक नाबालिग के घर आया और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह उस लड़की को वापस छोड़ गया। सूत्रों की मानें तो लड़की अपने परिजनों के डर से रातभर पड़ोसियों के रसोईघर में छिपी रही, जैसे ही पड़ोसी उठे तो उन्होंने लड़की के उनके घर छिपे होने की बात परिजनों को बताई। जब परिजन पड़ोसियों के घर पहुंचे तो लड़की खेतों में जाकर छुप गई। परिजनों के पूछने पर लड़की ने आपबीती बताई। पुलिस ने मामले को लेकर धारा 363, 366 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। उधर, डीएसपी ऊना अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed