फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिनदहाड़े दो दुकानों में चोरी

दिनदहाड़े दो दुकानों में चोरी

Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो दुकानों में चोरी
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
टाहलीवाल मुख्य बाजार में दिनदहाडे़ चोरों ने दो दुकानों से लगभग छह हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब तक वारदात का दुकानदारों को पता चला, शातिर मौके से फरार हो चुके थे। चोरी की घटना से दुकान दारों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टाहलीवाल मुख्य बजार के गढ़शंकर रोड स्थित शिवा फुट वियर के मालिक मोहन लाल ने बताया कि दोपहर बाद लगभग तीन बजे दुकान से कुछ देर के लिए बाहर गया था। वापस आया तो देखा गल्ला खुला था और करीब 25 सौ की नकदी गायब थी। उन्होंने दुकान के सामने लगे सीसीटवी की जांच की। देखा दो युवक बारी बारी से दुकान के अंदर जा रहे है। हालांकि फुटेज साफ न होने से पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दूसरी घटना मुख्य चौक में स्थित बाबू राम जरनल स्टोर का मालिक भी कुछ देर के लिए बाहर गए। जब वापस आकर देखा तो उसके गल्ले में से तीन हजार गायब थे। टाहलीवाल व्यापार मंडल के उपप्रधान राजेश कपिला ने बताया कि पुलिस को बता दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चौक में सीसीटीवी कैमरे तो लगा दिए हैं लेकिन उन्हें अभी तक चालू नहीं किया है। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र चालू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed