फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुलिसकर्मी की पत्नी की दिन दिहाड़े चेन छीनी

पुलिसकर्मी की पत्नी की दिन दिहाड़े चेन छीनी

Thu, 03 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की पत्नी की दिन दिहाड़े चेन छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में सुबह दो बाइक सवार युवकों ने राहगीर महिला की चेन छीन ली। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी की पत्नी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शातिरों की धरपकड़ को जगह-जगह नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी निवासी मोनिका पत्नी धुनी चंद वीरवार सुबह अपने घर के समीप ऊना-नंगल रोड पर बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आई थी। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और महिला की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला के ब्यान दर्ज किए हैं। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के पति धुनी चंद ऊना पुलिस में तैनात हैं। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed