{"_id":"5978dbcf4f1c1b1a238b4823","slug":"71501092815-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जेबें साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जेबें साफ
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों ने श्रद्धालुओं की नाक में दम कर रखा है। बुधवार को श्रावण अष्टमी के दूसरे मेले में जेबकतरों ने आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं की जेबें साफ कर डालीं। शातिर करीब एक लाख से ज्यादा की राशि व मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।
माता के मंदिर से जेब कटने पर श्रद्धालु कड़वा अनुभव लेकर घरों को लौट रहे हैं। वहीं मंदिर एवं पुलिस प्रशासन को कोस रहे हैं।
उधर, मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे ज्यादा नकदी व कीमती सामान लेकर मंदिर में न आएं। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले के चलते रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में सक्रिय जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेबें काट रहे हैं। पिछले दो दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं की जेबें कटने और मोबाइल चोरी होने की शिकायत मंदिर कार्यालय में दर्ज करवाई गई है। सुखदेव सिंह बठिंडा निवासी जो परिवार सहित माता के दर्शनों को आए थे। उनकी जेब से 35 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पीयूष बरनाला ने 46 हजार रुपये, प्रिंस तरनतारन ने 15 हजार और संजय कुमार जालंधर ने 15 हजार, दर्शन सिंह निवासी जालंधर ने 1600 रुपये की नकदी, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड गुम होने की शिकायत मंदिर कार्यालय में करवाई है। पंजाब लुधियाना के ही एक श्रद्धालु बंटी ने 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत मंदिर कार्यालय में दर्ज करवाई है।
पुलिस मेला अधिकारी एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि मंदिर परिसर में चौकसी बढ़ाई गई है। डीएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन जेबकतरों पर पूरी नजर रख रहा है।