{"_id":"5cdd9c0ebdec2207697940a7","slug":"61558027278-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से ढेड़ दर्जन मकान व पशुशालाएं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तूफान से ढेड़ दर्जन मकान व पशुशालाएं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। बुधवार रात को अंधड़, तूफान और बारिश से कहीं पर मकानों की छतें उड़ गईं तो कहीं पर रातभर बिजली गुल रही। बिजली न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उपमंडल बंगाणा के बुढार में मकानों की छतें उड़ने से लोगों बिना छत के रात गुजारनी पड़ी। रात को चली तेज आंधी ने जिले में जमकर कोहराम मचाया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को तेज हवा और बारिश के चलते संतोषगढ़ नगर में रातभर बिजली गुल रही। रात को करीब छह घंटेे तक बिजली गुल रही। इस दौरान वीरवार सुबह छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। बिजली गुल रहने से लोगों को रात मच्छरों की गुनगुनाहट के बीच रात गुजारनी पड़ी। हालांकि कुछ समय बाद हवा और बारिश बंद हो गई। संतोषगढ़ में रातभर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के तहत ग्राम पंचायत बुढ़वार के बुढ़वार खोली गांव में भी बुधवार देर रात आए भारी अंधड़, तूफान से करीब एक दर्जन मकानों और आधा दर्जन पशु शालाओं की छतें उड़ गईं। मकानों पशुशालाओं की छतें उड़ने से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अंधड़ तूफान से गांव खोलीं के प्रेम चंद, देवराज, सागर कुमार, शौंकी राम, देसराज, रोशन लाल, नंदलाल, महिंद्र सिंह, अजु कुमार, निक्कू राम, सुनील कुमार, जीतराम, देवराज, सोनी कुमार, गांव बराल के रणजीत सिंह और ग्राम पंचायत मंदली के गांव मढ़ान के अमर सिंह, देवराज और बिशन दास के मकानों और पशुशालाओं का काफी नुकसान हुआ है। कई मकानों की टीनपोश छतें करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरी। इसके अलावा कई मकानों में दरारें आ गई। क्षेत्र में कई जगह पर पेड़ भी गिरे हैं।