फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ओटीपी बताते ही युवती का व्हाट्सएप हैक

ओटीपी बताते ही युवती का व्हाट्सएप हैक

Thu, 16 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
ओटीपी बताते ही युवती का व्हाट्सएप हैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी नंबर बताते ही युवती का व्हाट्सएप हैक होने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार गत दिवस युवती को अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति शो से बोल रहा हूं और आपका लकी नंबर लगा है। इसके तहत आपने लाखों रुपये जीत लिए हैं। आप अपना पता बताइये। परंतु युवती ने कहा कि मुझे ऐसा कोई मेसेज अथवा कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर शातिर व्यक्ति ने बड़ी ही चालाकी से कहा कि आपके नंबर पर जो ओटीपी नंबर अभी-अभी आया है वो बताओ। युवती ने जैसे ही ओटीपी नंबर उसको बताया और फोन कट किया।


थोड़ा ही टाइम बाद उसे एक और फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने युवती से पूछा कि उसे व्हाट्सएप पर मैसेज क्यों भेज रहे हो। फिर एक और फोन और उस पर भी ऐसा ही सवाल। परेशान युवती ने जैसे ही अपना व्हाट्सएप चेक किया तो उसे ब्लॉक पाया। इस पर उसका माथा ठनका तो उसने इस बाबत शिकायत दौलतपुर पुलिस चौकी में की ताकि अवैध रूप से चलाए जा रहे उसके व्हाट्सएप को रोका जाए और आरोपी को पकड़ा जा सके। चौकी के कार्यकारी इंचार्ज पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उन्हें मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि जब भी कोई अनजान फोन करे और आपसे ओटीपी नंबर/एटीएम अथवा आधार नंबर और खाता नंबर पूछे तो शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed