फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांड ने व्यक्ति को हमला कर किया लहूलुहान

सांड ने व्यक्ति को हमला कर किया लहूलुहान

Sat, 04 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांड ने व्यक्ति को हमला कर किया लहूलुहान
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं यात्री भवन के नजदीक एक आवारा सांड ने पैदल जा रहे राहगीर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामला शाम चार बजे का है, जब एक व्यक्ति यात्री भवन के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां से जा रहे एक सांड ने सींग मार कर उक्त व्यक्ति पर बुरी तरह घायल कर दिया। व्यक्ति पर सांड का हमला होता देख आसपास के लोगों ने सांड को भगाकर व्यक्ति की जान बचाई। सांड के हमले से घायल व्यक्ति सिर से काफी खून बहने लगा, जिस पर स्थानीय युवकों ने मौके पर घायल की मरहम पट्टी की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है घायल व्यक्ति भरवाईं का रहने वाला है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लोग उसे शेरू कहकर बुलाते हैं। वहीं पुलिस भी घायल व्यक्ति की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इसके बाद इलाज के लिए घायल को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। गौर हो कि चिंतपूर्णी भरवाईं में एक दर्जन की संख्या में सांड और आवारा जानवर घूम रहे हैं जो कि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए सरदर्द बन चुके हैं। यह आवारा जानवर से पहले भी कई श्रद्धालुओं पर हमला कर चुके हैं। वहीं आवारा सांडों से सड़क पर चलने वाले राहगीरों को हर समय परेशानी रहती है और वाहन चालकों को भी दुर्घटना का डर लगा रहता है।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही एक आवारा सांड मंदिर कंट्रोल रूम तक जा पहुंचा था, जिससे माथा टेकने वाले श्रद्धालु जान बचाने के लिए दुकानों के भीतर घुस गए थे। देखने वाली बात ये है कि मंदिर प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बना हुआ है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। राज कुमार, मोहित, प्रदीप, अनुज और सुरेश ने मंदिर प्रशासन से मांग है कि इन आवारा जानवरों को पकड़कर गोशाला या फिर दूर कंही जंगलों में छोड़ दिया जाए ताकि आवारा पशुओं के आतंक से लोगों को निजात मिल सके। उधर, मंदिर अधिकारी जीवन कुमार का कहना है कि आवारा पशुओं को यहां से खदेड़ने को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed