{"_id":"5c5f091abdec22121f0309d8","slug":"61549732122-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दराट से हमला कर युवक किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दराट से हमला कर युवक किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल हरोली के गोंदपुर जयचंद गांव में दो युवकों ने स्कूटी सवार युवक का रास्ता रोककर उससे मारपीट की। मारपीट के दौरान युवकों ने स्कूटी सवार युवक पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
वारदात में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली में हरदीप सिंह पुत्र मलकियत सिंह निवासी गांव गोंदपुर जयचंद तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह स्कूटी पर घास लेने जा रहा था। इस दौरान बाजार में ऋषभ ने उसकी स्कूटी के आगे आकर उसे रोक लिया। ऋषभ के साथी शिवम ने पीछे आ कर उसे धक्का मार दिया। इससे हरदीप सिंह नीचे गिर गया। हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि शिवम ने उसे पकड़ लिया।
इस दौरान ऋषभ कपड़े में लपेटा दराट निकाल कर उस पर हमला कर दिया। हरदीप के शोर मचाने पर बाजार के दुकानदारों ने उसे बीच-बचाव कर छुड़ाया। मारपीट में हरदीप को गंभीर चोटें आई हैं। घायल हरदीप सिंह को उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।