फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बस हादसा : कसूरवार ढूंढने में उलझी पुलिस

बस हादसा : कसूरवार ढूंढने में उलझी पुलिस

Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा : कसूरवार ढूंढने में उलझी पुलिस
school bus accident - फोटो : राजन राय

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। शहर के समीपवर्ती रक्कड़ में हुए स्कूल बस हादसे का कसूरवार ढूंढने में पुलिस प्रशासन अब तक नाकाम रहा है। चालक ने भी स्कूल बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रखा था, हालांकि बस चालक के पास लाइसेंस है।

दूसरी ओर दो कार चालक कथित रूप से हादसे का सबब बने। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने इन दोनों कार चालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। पुलिस लगातार दोनों कार चालकों को पूछताछ के लिए थाने में तलब भी कर रही है। दोनों चालक भी पुलिस पूछताछ के लिए आ रहे हैं। हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त बस की मरम्मत के बाद पुलिस ने बस का कस्टडी में ले लिया है।

विज्ञापन

इसके बावजूद हादसे का कसूरवार किसे ठहराया जाए, पुलिस इसमें उलझी है। इससे मामले की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। अगर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों कार चालकों और बस चालक तीनों की गलती दिख रही है। बस के साथ एक गाड़ी तेज गति से आ रही थी तो दूसरी गाड़ी चालक ने भी बिना सड़क की ओर से देखे एनएच पर गाड़ी मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षिका सहित पांच हुए घायल
रक्कड़ में हुए स्कूल बस हादसे के दौरान स्कूल शिक्षिका सहित पांच विद्यार्थी घायल हुए थे। इसमें एक शिक्षिका की बाजू फ्रेक्चर हो गई थी और एक छात्र के पांव पर गंभीर चोट आई। हादसा इतना भयंकर था कि तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई थी और पिछले चारों टायर टूटकर बस से अलग हो गए थे।

 

सड़क पर उतरते ही बाँड होगी बस
आरटीओ एमएल धीमान ने बताया कि अभी तक स्कूल बस पुलिस कस्टडी में है। जैसे ही बस सड़क पर उतरती है तो विभाग की ओर बस को बाँड कर लिया जाएगा। बस को किसी भी तरीके से सड़क पर उतरने नहीं दिया जाएगा।


कार चालकों से की जा रही पूछताछ
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। कार चालकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। प्रशासनिक जांच कमेटी भी प्राथमिकता के आधार पर हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed