{"_id":"5bd4a134bdec22699741357f","slug":"61540661556-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा के चड़ोली में पशुशाला जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाणा के चड़ोली में पशुशाला जलकर राख
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के चड़ोली में शुक्रवार रात आग लगने से पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की टीम ने ऊना से चड़ोली आकर आग पर काबू पाया। तब तक आग से सब स्वाह हो चुका था।
चड़ोली निवासी सोहन लाल की पशुशाला में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग ने जल्द ही रौद्र रूप धारण करते हुए पशुशाला को चपेट में ले लिया। इसी बीच ऊना स्थित फायर स्टेशन को भी अग्निकांड की सूचना दी गई। इसके बाद फायर स्टेशन से एक टीम को फायर मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले आग पशुशाला को पूरी तरह अपनी आगोश में ले चुकी थी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर आसपास के भवनों को सुरक्षित किया। एसएचओ बंगाणा पीसी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन