{"_id":"5b93e0d9867a557ea65a4863","slug":"61536418009-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की संतोषगढ़ नगर में आधी रात को दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की संतोषगढ़ नगर में आधी रात को दबिश
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की आधी रात को दबिश
संतोषगढ़, अजौली, मैहतपुर में सट्टे पर लगाए 67 हजार बरामद
शराब, चिट्टा और सट्टा की सूचना पर हुई कार्रवाई
एडिशनल एसपी ने की एक घंटे में तीन जगह छापेमारी
हजारों रुपये का खेला जा रहा सट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। एएसपी विनोद धीमान ने टीम के साथ शुक्रवार देर रात संतोषगढ़ में दबिश दी। टीम ने की एक घंटे में तीन जगह पर छापेमारी की। पुलिस ने अवैध शराब, चिट्टा और सट्टे की सूचना पर मैहतपुर, अजौली और संतोषगढ़ में कार्रवाई की। इस दौरान पर्ची, दड़ा-सट्टे के लिए लगाई करीब 67 हजार रुपये की राशि बरामद की।
सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब के साथ-साथ चिट्टे का कारोबार भी जोरों पर है। इसके अलावा दड़ा-सट्टे का काम भी चल रहा है। लोग दिनों अमीर बनने के चक्कर में रोजाना हजारों रुपये की राशि दड़ा सट्टे में लगा रहे हैं। जिलाभर में रोजाना लाखों रुपये का सट्टा लग रहा है। दड़ा सट्टा लगाने में स्कूल के छात्र समेत महिला भी पीछे नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार कुछ लोग ऑनलाइन सट्टे का काम कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने टीम के साथ संतोषगढ़ नगर, अजौली और मैहतपुर में कार्रवाई करते हुए सट्टे के लिए लगाई 67 हजार रुपये की राशि पकड़ी है। इसमें से मैहतपुर से 25, अजौली से 20 और मैहतपुर से 22 हजार रुपये पकड़े। एडिशनल एसपी की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र माफिया में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई माफिया से जुड़े हुए कई लोग अपना बोरिया बिस्तर समेटकर इधर-उधर खिसक लिए।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि जिला में नशे के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। एसपी ने जनता से भी अपील की है कि नशे माफिया से जुड़े हुए लोगों की सूचना पुलिस को दें। ताकि युवा वर्ग नशे के दल-दल में न फंस सके।