{"_id":"5b65c2d14f1c1bed238b4a14","slug":"61533395665-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा शराब का ट्रक, लोग पेटियां लेकर चलते बने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरा शराब का ट्रक, लोग पेटियां लेकर चलते बने
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल/ऊना। नंगल-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर संतोषगढ़ के पास शुक्रवार देर रात देसी शराब से भरा ट्रक खाई में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शराब की काफी बोतलें भी टूट गईं। बताया जा रहा है कि कई लोग शराब की पेटियां लेकर मौके से चलते बने।
विज्ञापन
टाहलीवाल के अमराली में फैक्टरी से शराब लाद कर ट्रक बद्दी ले जा रहा था। संतोषगढ़ के पास चालक ट्रक की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। तीखा मोड़ होने के कारण ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में शराब की 700 पेटियां भरी थीं। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही लोग शराब से भरी पेटियां उठा कर चलते बने। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन