{"_id":"5b48d6614f1c1b4a748b463a","slug":"61531500129-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जम्मू-कश्मीर से भगाकर लाया युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जम्मू-कश्मीर से भगाकर लाया युवक, गिरफ्तार
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाई (ऊना)। जेएंडके पुलिस ने चिंतपूर्णी पुलिस की सहायता से पुंछ गांव से एक महिला को भगाकर लाए एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पिछले 20 दिनों से धर्मशाला महंता गांव के वार्ड नंबर 5 में किराए के कमरे में रह रहा था।
जेएंडके पुलिस युवक और महिला को अपने साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार जेएंडके के नोरन मंडी पूंछ थाना में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी पत्नी को गांव का ही एक युवक भगाकर ले गया है। पुलिस ने धारा 366, 363, 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जेएंडके पुलिस ने जब छानबीन की, तो उक्त युवक और महिला के हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में होने का पता चला। पूंछ थाना कि पुलिस वीरवार रात चिंतपूर्णी पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि उक्त युवक और महिला धर्मशाला महंता गांव में हैं। शुक्रवार सुबह जेएंडके पुलिस ने चिंतपूर्णी पुलिस की सहायता से धर्मशाला महंता गांव में दबिश दी। युवक और उसके साथ ठहरी महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद लतीफ निवासी थाना नोरन मंडी पुंछ जेएंडके के रूप में हुई है।
उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि युवक और महिला को पकड़कर जेएंडके पुलिस के हवाले कर दिया गया है।