{"_id":"5a2187c64f1c1bc45b8b9a34","slug":"61512146886-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने रौंदे बाइक सवार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने रौंदे बाइक सवार, दो घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल के समीप एक कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको 108 एंबुलेंस में हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढशंकर निवासी परमिंद्र सिंह और हुक्म चंद बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल के समीप जा रहे थे। इतने में एक कार ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी विनोद व पायलट प्रदीप ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में हुक्म चंद के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।