{"_id":"5a1d51a24f1c1bca678be4bc","slug":"61511870882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुराबें सुंघाने के बाद पुलिस की नाक में किया दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुराबें सुंघाने के बाद पुलिस की नाक में किया दम
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
एचआरटीसी की बस में बदबूदार जुराबें खोलकर हुड़दंग मचाने वाले बिहार निवासी युवक ने पुलिस की नाक में दम करके रखा है। यह युवक पिछले तीन दिन से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। दो दिन पहले बस में बदबूदार जुराबों से सवारियों को परेशान करने और धमकी देने के आरोप में 27 वर्षीय समस्तीपुर के रहने वाले इस युवक को चिंतपूर्णी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जब युवक को एसडीएम अंब के सामने पेश किया तो वह वहां भी बहस करने लगा लेकिन एसडीएम ने युवक की मानसिक हालत को देखते उसे मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस ने युवक को चंडीगढ़ का किराया देकर घर जाने को कहा।
हालांकि बरी होने के बाद युवक अपना बैग चिंतपूर्णी थाने में भूल कर ऊना चला गया। पुलिस ने बैग के बारे में उसके रिश्तेदारों को सूचित किया लेकिन देर शाम को युवक ने चिंतपूर्णी थाना फोन किया और ऊना के एक प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारियों से बात करवाई। होटल कर्मियों ने थाना प्रभारी अमरीक सिंह को बताया कि युवक उनके होटल में कमरा लेना चाहता है लेकिन उसके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है। फिर एसएचओ के कहने पर होटल कर्मियों ने रात ठहरने को युवक को कमरा दिया।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह युवक चुपचाप सैर करने के बहाने होटल से निकला और टैक्सी कर चिंतपूर्णी थाने में पहुंच गया और थाने से अपना बैग लेकर फिर हंगामा करने लगा। थाने में किराए को लेकर टैक्सी चालक से उलझ पड़ा और गालीगलौज करने लगा। ऊना के होटल कर्मियों ने भी फोन कर कमरे का किराया न देने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने किसी तरह युवक को सामान के साथ बस में चढ़ाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि युवक बस में बैठाकर और किराया देकर चंडीगढ़ रवाना कर दिया है। युवक मानसिक रूप से परेशान लग रहा था।