{"_id":"59d12da14f1c1bd9538b5462","slug":"61506880929-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब(ऊना)। थाना अंब के तहत धुसाड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू राम पुत्र चंदू पाल निवासी हरदोई यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि अज्ञात वाहन मृतक के शरीर के ऊपर से गुजर गया। इससे शरीर क्षत-विक्षत हो गया। धुसाड़ा में रहने वाला बबलू राम शनिवार देर रात गांव में ही सड़क से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बबलू को गंभीर चोटें पहुंची और वह सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन की चपेट में आने के बाद किसी वाहन का टायर भी उसके शरीर के ऊपर से गुजर गया। जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक यहां पर दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।