फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खूनी झड़प के बाद ट्रक से रौंद कर युवक की हत्या, तीन साथी घायल

खूनी झड़प के बाद ट्रक से रौंद कर युवक की हत्या, तीन साथी घायल

Thu, 16 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
खूनी झड़प के बाद ट्रक से रौंद कर युवक की हत्या, तीन साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। सदर थाना के तहत बहडाला में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दो बाइकों पर चार युवक फरार हो गए। इस दौरान ट्रक ने दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रौंद दिया। इससे एक युवक मौत हो गई।

जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रिंस निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। अन्य तीन साथी अजौली के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। दो गुटों में आपसी रंजिश क्या थी, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चताड़ा निवासी प्रिंस तीन दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहडाला स्थित व्यक्ति के घर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में तेजधार हथियार भी चले। इसके बाद प्रिंस दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बताया जा रहा इसी दौरान व्यक्ति ने युवकों के पीछे ट्रक लगा दिया। बहडाला के पास ट्रक से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चार युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसमें चताड़ा निवासी प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी साहिल, राकेश और लक्खा गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसे मैहतपुर में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी संजीव निवासी बहडाला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो पक्षों में मारपीट क्यों हुई। इसकी भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed