फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   फोन पर मैसेज भेजकर खाते से उड़ाए 59 हजार

फोन पर मैसेज भेजकर खाते से उड़ाए 59 हजार

Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
फोन पर मैसेज भेजकर खाते से उड़ाए 59 हजार
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चताड़ा में शातिरों ने एक व्यक्ति के खाते से फोन कॉल के जरिए हजारों रुपये की राशि निकाल ली। ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए चताड़ा निवासी कुलविंद्र सिंह ने मामले की शिकायत ऊना पुलिस से की। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आए दिन लोगों के बैंक खाते से राशि का गबन होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोग बैंकों में जमा की हुई धन राशि भी सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए चताड़ा निवासी कुलविंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पीएनबी बहडाला में काफी समय से बैंक खाता है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को बैंक से एटीएम लिया था। इस दौरान 31 जनवरी को कुलविंद्र सिंह को अज्ञात नंबर से कॉल आई और कहा कि वे बैंक से बोल रहे हैं। इस दौरान फोन कॉल कर रहे व्यक्ति ने कहा कि आपके फोन पर एक मेसैज सैंड किया उस मेसैज को बताए। फोन कॉल पर कुलविंद्र सिंह ने बैंक का कर्मचारी समझने के कारण उनको मेसैज बताया दिया। कुछ ही देर बाद पता चला कि उनके अकाउंट से चार बार पैसे निकाले गए हैं। जो सात हजार दो बार निकले, फिर 3000 हजार उसके बाद 42 हजार रुपये की राशि निकाली गई। कुलविंद्र सिंह को ठगी का पता तब चला जब उनको फिर से उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और कहा कि आपके मोबाइल पर जो मेसैज आए हैं, उनको डिलीट कर दें, कहते ही व्यक्ति ने फोन काट दिया। इस दौरान कुलविंद्र सिंह ने शक होने पर उसी समय बैंक में जाकर बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिस पर बैंक कर्मचारी ने फोन कॉल करने के बारे में साफ मना कर दिया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह फोन कॉल आने पर किसी को भी बैंक खाते जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed