फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   किराया बढ़ाने को लेकर दुकानदार का फोड़ा सिर

किराया बढ़ाने को लेकर दुकानदार का फोड़ा सिर

Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किराया बढ़ाने को लेकर दुकानदार का फोड़ा सिर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। किराया बढ़ाने को लेकर दुकान के मालिक ने दुकानदार का सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित दुकानदार और दुकान के मालिक के बीच किराया बढ़ाने को लेकर झगड़ा हो गया।

देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट में पीड़ित दुकानदार को चोटें आई हैं। घायल दुकानदार को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मनमोहन कृष्ण निवासी वार्ड नंबर एक फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह जिला मुख्यालय के पास दुकान करता है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दुकान का मालिक ने शुक्रवार को दुकान पर आकर किराया बढ़ाने को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी दुकान मालिक ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित मनमोहन कृष्ण को मारपीट में सिर पर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed