{"_id":"5b86afe342c792465a6a5d33","slug":"51535553507-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन न करने पर भड़के महिला के परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन न करने पर भड़के महिला के परिजन
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में रोगी का ऑपरेशन न करने को लेकर तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन के बीच झगड़ा हो गया। मामले को लेकर पीड़ित महिला के परिजनों ने ऊना सदर थाना में अस्पताल के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
सूत्रों के अनुसार संजीव कुमार सोहल पुत्र परमेश्वरी दास सोहल निवासी लोअर अरनियाला ने ऊना सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को उनकी मां पूर्णी देवी सड़क हादसे में घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल पूर्णी देवी को उपचार के लिए परिजन ऊना-नंगल मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां अस्पताल के मालिक ने 29 अगस्त को उनकी मां का ऑपरेशन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
अस्पताल के मालिक ने हादसे में घायल हुई महिला का बुधवार दो बजे ऑपरेशन करने का समय दिया। लेकिन ऑपरेशन का समय बीतने जाने के बाद अस्पताल का मालिक ऑपरेशन करने को टाल-मटोल करने लगा। महिला के परिजनों को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस दौरान अस्पताल के मालिक ने ऑपरेशन करवाने के लिए सुबह से भूखी प्यासी बैठी 72 वर्षीय पूर्णी देवी का ऑपरेशन करने से मना कर दिया। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन