{"_id":"5b5dd07b4f1c1b764d8b56c8","slug":"51532874875-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से घर क्षतिग्रस्त, चार परिवार सराय में रहने को मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश से घर क्षतिग्रस्त, चार परिवार सराय में रहने को मजबूर
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित पाठक
विज्ञापन
पंजावर(ऊना)। पंडोगा के चार परिवारों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। वार्ड नंबर एक एवं तीन के लगभग चार परिवार सामुदायिक भवन पंडोगा और सराय में रहने को मजबूर हैं। बीते माह हुई बारिश ने पंडोगा के कई घरों में भारी नुकसान पहुंचाया है। जिस कारण लोगों को घरों से बेघर होना पड़ रहा है। जोरदार बारिश के कारण उनके घर ढह गए। जलमग्न हुए घरों में मिट्टी भर गई। पूरे वर्ष के लिए रखा राशन भी खराब हो गया है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
प्रभावित परिवारों के सदस्य अशोक कुमार, राज कुमार, करनैल एवं चैन सिंह का कहना है कि बरसाती पानी के कहर से उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है। घर दलदल में तबदील हो गया है। पानी के कहर में घर में रखा राशन तक भेंट चढ़ गया। पीड़ितों ने बताया कि कई दिनों घर का सामान लेकर परिवार के सदस्यों सहित इधर-उधर रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
सामुदायिक भवन और सराए में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उन्हें रहने के लिए घर बनवाए जाएं। पंचायत प्रधान मुनीश कंग का कहना है कि बारिश के कारण लोगों के घरों का बहुत नुकसान हुआ है। पंचायत एवं प्रशासन ने मौका पर जाकर नुकसान का जायजा भी लिया है। जल्द ही कार्यवाही करने के लिए भी प्रयास कर रहे है। पटवारी ने कहा कि घटना में हुए नुकसान का मौका पर जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट बना ली गई है। जल्दी ही रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन