{"_id":"5ac77bfd4f1c1bc7618b5c67","slug":"51523022845-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक स्किड होने से एक की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक स्किड होने से एक की मौत
हरोली के खड्ड गांव में हादसा, पीजीआई ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती खड्ड गांव में एक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (60) पुत्र रमणीक सिंह निवासी गांव पंजावर, हरोली के रूप हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार शुक्रवार को दोपहर के समय अपनी बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से खड्ड की ओर जा रहा था। खड्ड गांव में बाबा भभूर शाह मंदिर के पास मुकेश की बाइक के आगे अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। बाइक स्किड होने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों की सहायता से हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मुकेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हादसे में घायल मुकेश की हालत बिगड़ती देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मुकेश ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।