{"_id":"5a9ec4f24f1c1b8a258b5b57","slug":"51520354546-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गणु मंदवाड़ा में किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय विवाहिता के गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को गिरने से शालू को चोट लग गई थी। इससे उसके शरीर में दर्द हो रही थी। रविवार को ही पति के साथ निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगवाकर दवाई लेकर घर आई। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उसे पेट में दर्द उठा तो उसने घर में रखी पुड़िया में से दवाई खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां आने लगी। इस पर उसे दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया। हालत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन उसे होशियारपुर अस्पताल ले गए, लेकिन मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की 174 के तहत लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतका शालू का मायका निकटवर्ती गांव सधाणी में था। उसकी शादी गांव मेघपुर नंगल जिला रोपड़ में हुई थी।
विज्ञापन