फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कुंए में कूदकर व्यक्ति ने दी जान

कुंए में कूदकर व्यक्ति ने दी जान

Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुंए में कूदकर व्यक्ति ने दी जान
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में एक व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 56 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर सात दौलतपुर चौक के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को दमकल विभाग की मदद से कुएं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मुकेश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इससे पहले बीते साल मुकेश की पत्नी ने भी घर के नजदीक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकेश ज्वेलरी की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मुकेश अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। पूछताछ करने पर पता चला कि मुकेश पुराने घर की तरफ गया है। जब परिजनों ने उसे वहां जाकर देखा तो मुकेश कुमार की चप्पल कुएं से बाहर पाई गई। कुएं में देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। मुकेश का शव कुएं में था। परेशान परिजनों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी अजय राणा, एसएचओ अर्जुन देव, चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने जायजा लिया। शव 50 फीट नीचे कुएं में होने की वजह से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed