{"_id":"5978dcff4f1c1b54358b465d","slug":"51501093119-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर दो परिवार भिड़े, तीन ायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी को लेकर दो परिवार भिड़े, तीन ायल
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव टक्का में पानी भरने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टक्का गांव में मंगलवार देर रात नल से पानी भरने को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने डंडे व लाठियों से वार कर दिए। इसमें टक्का निवासी सुशील, ज्योति और सिमरन को चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों में कुछ दिनों से नल से पानी भरने को लेकर विवाद चल रहा था। जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।