{"_id":"5b50a60e4f1c1b47748b5d0b","slug":"41532012046-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय लापता बच्ची का शव जंगल से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ वर्षीय लापता बच्ची का शव जंगल से बरामद
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। निकटवर्ती गांव भंगला से 15 जुलाई से लापता आठ वर्षीय बच्ची इंदिरा का शव वीरवार को गांव की झाड़ियों से क्षत-विक्षत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्थानी मजूदर राम भगत की बेटी का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक लैब की टीम ने मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का शव उनकी झुग्गी से कुछ ही दूरी पर जंगल से मिला। गौरतलब है कि जब से बच्ची लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज हुई है तभी से पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
अपहरण के शक के आधार पर कुछ प्रवासी मजदूरों को पूछताछ के लिए थाने भी तलब किया गया था। इसके बावजूद बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाया। इस बारे में डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलों ने कहा कि बच्ची का शव काफी क्षत-विक्षत हालात में मिला है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम से करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के असल कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन