{"_id":"5aef2ac24f1c1b66098b85bf","slug":"41525623490-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार सड़क पर पलटी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार सड़क पर पलटी, दो घायल
Updated Sun, 06 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार सड़क पर पलटी, मां-बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
थानाकलां (ऊना)। बौल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार मां और बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शशी अपने घर पालमपुर गए थे। रविवार सुबह शशी कार में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। बौल पहुंचने पर सड़क पर अचानक लावारिस गाय आ गई। गाय को बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार 42 वर्षीय नीता और 17 वर्षीय आयुष घायल हो गए। दोनों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।