फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लोडर के नीचे दबने से युवक की मौत

लोडर के नीचे दबने से युवक की मौत

Mon, 24 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोडर के नीचे दबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत कुंगड़त स्थित एक स्टोन क्रेशर में लोडर के नीचे दबने से ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगरूप सिंह निवासी संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जगरूप कुंगड़त स्थित स्टोन क्रेशर में अपने साथी के साथ ट्रक में माल की सप्लाई लेने के लिए आया था। रात को जगरूप के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। उन्होंने देखा तो जगरूप लोडर के नीचे दबा हुआ था। जगरूप के साथ आए अन्य ट्रक चालक ने बताया कि वह और जगरूप यहां पर माल की सप्लाई लेने के लिए आए हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed