{"_id":"5949541a4f1c1bd8128b45b2","slug":"41497977882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मुख्य आरोपी की जल्द की जाए गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मुख्य आरोपी की जल्द की जाए गिरफ्तारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कोटला खुर्द में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए अरनियाला निवासी रविंद्र सिंह के परिजनों ने मंगलवार को एसपी अनुपम शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। अरनियाला के ग्रामीणों ने कहा कि मामले में चल रहे मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस का रवैया ढीला है। तीसरे आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी सरेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मृतक के पिता गुरदयाल सिंह, पंचायत प्रधान अपर अरनियाला अमरीक सिंह, उपप्रधान राजेश राजधानी, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, लोअर अरनियाला के प्रधान अशोक धीमान, उपप्रधान अरविंद्र कुमार सैणी, चरणजीत अटवाल, तिलक राज सैणी, राजेंद्र शर्मा और गुरबख्श समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता गुरदयाल सिंह ने इस मामले में पहले ही पुलिस के पास शिकायत सौंपी थी, जिसमें तीनों हत्यारोपियों के नाम दिए गए थे। लेकिन, पुलिस ने मामले को लेकर अभी तक दो को ही गिरफ्तार किया है। लेकिन, अभी तक हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरेआम घूम रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक मृतक के परिजनों को शिकायत न करने को लेकर धमकियां दे रहा है, उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले में तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन