फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   98.80 ग्राम अफीम के साथ विवाहिता गिरफ्तार

98.80 ग्राम अफीम के साथ विवाहिता गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
98.80 ग्राम अफीम के साथ विवाहिता गिरफ्तार
भदसाली में रात्रि गश्त के दौरान पकड़ी आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली/ऊना। क्षेत्र के भदसाली में हरोली पुलिस ने 23 वर्षीय विवाहिता को 98.80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से करीब 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। 23 वर्षीय आरोपी महिला की गढ़शंकर पंजाब की रहने वाली है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी नशा तस्करी के आरोप में फरार चल रहा है। महिला के पति के तार जिले के एक युवक से मोहाली में पकड़ी गई एक किलो हेरोइन मामले से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एएसआई रशपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर पंडोगा से भदसाली की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान भदसाली के पास एक महिला सुनसान इलाके में जा रही थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने महिला से पूछताछ की। महिला कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। इस पर पुलिस को महिला पर शक हुआ। महिला पुलिस कर्मी ने विवाहिता की तलाशी ली, तो उसके पास से करीब 98.80 ग्राम अफीम और 80 हजार रुपये के करीब नकदी बरामद की गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed